Reading: स्वच्छता जनभागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ एवं सुंदर नूरपुर रणबीर सिंह निक्का

स्वच्छता जनभागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ एवं सुंदर नूरपुर रणबीर सिंह निक्का

RamParkash Vats
3 Min Read


नूरपुर महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कंडवाल में आयोजित “स्वच्छ गाँव, स्वस्थ नूरपुर” कार्यक्रम में नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं अपने कंडवाल परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर स्वच्छता और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर कंडवाल रेलवे स्टेशन की सफाई भी की।इस अवसर पर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उनके स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ नूरपुर का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए प्रत्येक परिवार, पंचायत, युवा, महिला शक्ति और समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब नागरिक स्वयं स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएंगे, तभी स्वच्छता अभियान एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा।विधायक ने स्थानीय लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने घर, गली, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखने के साथ-साथ दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से हम अपने गांवों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बना सकते हैंउन्होंने अपने भाषण में स्पष्ट किया कि हम धरातल पर काम करते हैं घोषणाओं में विश्वास नहीं करतेl सियासी राजनीति में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे लोगों को आश्वासन देने वाले भू नेता भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैंl ऐसे भू नेताओं से आपको बचकर रहना होगा की नूरपुर का विकास सिर्फ नूरपुर का बेटा ही कर सकता है जिन्होंने 4 साल में किसी भी सरकारी तंत्र को परेशान नहीं किया जनता के हर काम को निजी तौर पर सरकारी प्रशासन से करवाया किसी गलत काम के लिए थाने में हस्तक्षेप नहीं किया कभी भी अखबार की सुर्खियों में रहने की कवायद नहीं कीl नूरपुर के मतदाता ऐसे भू नेताओं को अच्छी तरह से जानते हैं

उन्होंने गांधी जयंती पर मौजूद लोगों को यही संदेश दिया की स्वच्छता अभियान के तहत ऐसे भू नेताओं को भी सियासी राजनीति से दूर करना होगा जिनका काम स्वास्थ्य की राजनीति है l नूपुर के विकास के लिए कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व रणवीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दोनों ने नूरपुर को विकसित करने के लिए लोगों की समस्यो का समाधान उनके घर द्वार पर जाकर किया है और कर रहे हैंl इस अवसर पर स्थानीय प्रधान थूडू राम जी, उपप्रधान रविन्दर सिंह जी, बीडीसी सदस्य अरुण शर्मा , वरिष्ठ नागरिक राम दास जी, जसवंत सिंह पंचायत वार्ड सदस्य अमित , नीरज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।“स्वच्छ गाँव, स्वस्थ नूरपुर — जनभागीदारी से साकार होगा स्वच्छता का संकल्प।”

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!