Reading: ब्लाॅक कांग्रेस इंदौरा की मासिक बैठक आयोजित विधायक मलेंद्र राजन ने की विशेष रूप से शिरकत

ब्लाॅक कांग्रेस इंदौरा की मासिक बैठक आयोजित विधायक मलेंद्र राजन ने की विशेष रूप से शिरकत

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर प्रदेश ब्लाॅक कांग्रेस इंदौरा की मासिक बैठक वीरवार को वन विश्राम गृह इंदौरा में ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष करण सिंह पठानिया उर्फ़ माल्टू विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में ब्लाॅक कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की। साथ ही ब्लाॅक स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी विचार साझा किए गए।

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया ने बैठक में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को निरंतर बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं और सभी को एकजुट होकर जनसेवा के उद्देश्य से कार्य करना चाहिए।विधायक ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौरा के विकास और क्षेत्रवासियों के हितों के लिए मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!