Reading: दशलक्षण महापर्व के समापन पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा

दशलक्षण महापर्व के समापन पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा

RamParkash Vats
1 Min Read
महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को दशलक्षण महापर्व के समापन के अवसर पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। रथ पर विराजमान श्रीजी की शोभायात्रा बजाजा बाजार, रामकुंड चौराहा,

कोतवाली मार्ग और बस स्टॉप होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ श्रीजी का स्वागत किया।
मंदिर पहुंचने के बाद श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधि-विधान से अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन-अर्चन किया गया।

आर्यिका 105 विविक्त श्री माता जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षमावाणी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए क्षमा को जैन धर्म की महत्वपूर्ण भावना बताया।

कार्यक्रम में विधायक आशा मौर्य, नीरज जैन, विकास जैन, शैलेश जैन, अनुज कुमार जैन, आयुष जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!