नूरपुर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से नागनी में भडवार और वासा जोन की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक अजय महाजन कार्यक्रम के शिरकत की l

इस अवसर पऱ जोन अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की आगामी गतिविधियों और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, नियमित संपर्क बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में जिम्मेदारियां तय करने को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। ऐसे में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और निरंतर संपर्क जरूरी है।
पंचायत स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने और स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।जोन और पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और अब तक की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। बैठक में आगामी दिनों में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान तेज करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर सहमति बनी।

