Reading: मंडल स्तरीय क्रिकेट टीम में सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज के छात्र सौरभ का चयन

मंडल स्तरीय क्रिकेट टीम में सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज के छात्र सौरभ का चयन

RamParkash Vats
1 Min Read
महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, महमूदाबाद के कक्षा 12 के छात्र सौरभ कुमार का उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर मंडल स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। छात्र के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
सौरभ कुमार ने जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का प्रभाव छोड़ा, जिसके आधार पर चयनकर्ताओं ने उनका चयन मंडल स्तरीय टीम के लिए किया।
छात्र के मंडल टीम में चयन पर सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महमूदाबाद के डायरेक्टर इंजीनियर क्षितिज चंद्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सौरभ को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इंजीनियर क्षितिज चंद्रा ने कहा कि सौरभ का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी।
विद्यालय परिवार ने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!