Reading: प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को दे रही नई गति, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे : मलेन्द्र राजन*

प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को दे रही नई गति, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे : मलेन्द्र राजन*

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण एवं सुदृढ़ विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। विधायक मलेन्द्र राजन द्वारा पंचायत स्तर पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
इसी क्रम में आज विधायक मलेन्द्र राजन ने मीलवां और उलैहड़ियां पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पूर्ण हो चुके विकास कार्यों, वर्तमान में चल रहे कार्यों तथा भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि पंचायतों के विकास की वास्तविक तस्वीर तभी सामने आ सकती है, जब जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ सीधे संवाद किया जाए। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर चल रही इस समीक्षा प्रक्रिया के तहत अब तक 10 पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया जा चुका है। मलेन्द्र राजन ने कहा कि पंचायतों की यह समीक्षा प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत की विकास आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य योजनाएं बनाने तक सीमित न रहकर उन्हें पंचायतों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप धरातल पर लागू करना है। पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!