Reading: जसूर स्कूल में मनाया गया एनएसएस दिवस *

जसूर स्कूल में मनाया गया एनएसएस दिवस *

RamParkash Vats
1 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर में 24 सितंबर को एनएसएस दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के उद्देश्य, कार्यों और समाज सेवा में इसकी भूमिका के बारे में भाषण भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती करुणा जम्बाल ने एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को एनएसएस दिवस की बधाई दी तथा नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!