Reading: उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के वाद पीओ सेल द्वारा अलग-अलग मामलों में वांछित 02 भगोड़े काबू

उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के वाद पीओ सेल द्वारा अलग-अलग मामलों में वांछित 02 भगोड़े काबू

RamParkash Vats
3 Min Read


नूरपुर न्यायालय से गैर-हाजिर व लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ हेतु नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीओ सेल पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना नूरपुर से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में वांछित 02 उद्घोषित अपराधियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट मे एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर देते हुए वताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से है पहला मामला गत दिन पीओ सेल नूरपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस धारा 138 एन आई एक्ट मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी प्रेम चंद को काबू किया गया। उक्त आरोपी को माननीय अदालत जेएमएफसी नूरपुर द्वारा दिनांक 05 फरवरी 2020 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।दूसरा मामला गत दिन पीओ सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तलाडा क्षेत्र से मारपीट व गैर-कानूनी घुसपैठ के मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी रशपाल सिंह को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी को थाना नूरपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 37/23 धारा 452, 323, 324, 504 भा.दं.सं. के अंतर्गत माननीय अदालत एसीजेएम नूरपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
पकड़े गए उद्घोषित अपराधियों का विवरण इस प्रकार से है प्रेम चंद (उम्र 44 वर्ष) पुत्र चुन्नी लाल, निवासी तलयाड़, तहसील व जिला मंडी (हि.प्र.)व रशपाल सिंह (उम्र 49 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री अत्तर सिंह, निवासी सोहर, डाकघर डहाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) से है l आरोपी प्रेम चंद को नियमानुसार आगामी न्यायिक प्रक्रिया हेतु माननीय अदालत जेएमएफसी नूरपुर के समक्ष पेश किया गया।आरोपी रशपाल सिंह का नागरिक अस्पताल नूरपुर में मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु सुरक्षित रूप से एमएचसी पुलिस थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस जिला नूरपुर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से भाग रहे अपराधियों को कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए पूरी तरह सजग व प्रतिबद्ध है तथा ऐसे भगोड़ों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!