Reading: प्रदेश कुट्टा गांव में चार-पांच दिन से पानी की सप्लाई ठप्प

प्रदेश कुट्टा गांव में चार-पांच दिन से पानी की सप्लाई ठप्प

RamParkash Vats
3 Min Read

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

नूरपुर से विनय महाजन:मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत के बावजूद भी आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया l यह किस्सा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बरंडा के अंतर्गत गांव कुट्टा में पिछले चार-पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे गांव के करीब आठ से दस परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि घरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, गांव में शादी समारोह होने के चलते प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गोविंद सहित गांव के चार-पांच अन्य लोगों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत दर्ज करवाकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी।

लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, जब हेल्पलाइन की ओर से फोन करके शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्हें बताया गया कि जल शक्ति विभाग के अनुसार उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब उनके घरों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा तो विभाग किस आधार पर सप्लाई सामान्य होने की रिपोर्ट दे रहा है।
इसके बाद ग्रामीणों ने इस समस्या को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया के ध्यान में लाया। पठानिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नूरपुर स्थित आईपीएच (जल शक्ति) विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने का कारण जानने के साथ जल्द समाधान करने की बात कही।
इस मामले मे विभाग की ओर से उन्हें बताया गया कि मौके पर कनिष्ठ अभियंता को भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पेयजल आपूर्ति से संबंधित बिजली की तार चोरी हो जाने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही गांव में पानी की आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!