राष्ट्रीय बैठक में सेवा गतिविधियों और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन, नूरपुर क्लब की प्रधान रजता महाजन सहित चार पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ने सेवा कार्यों को धरातल पर मजबूत करने का संदेश दिया, नूरपुर क्लब ने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

पंजाब के शहर अमृतसर मे हुई इनर व्हील की राष्ट्रीय स्तर की बैठक मे नूरपुर इनर व्हील क्लब की संगठन महिला पदाधिकारीयो ने भी भाग लिया* नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर पंजाब के शहर अमृतसर मे हुई इनर व्हील की ऑल राष्ट्रीय स्तर की बैठक मे नूरपुर इनर व्हील क्लब की संगठन महिला पदाधिकारीयो ने भी भाग लिया l

यह जानकारी एक प्रेस नोट मे नूरपुर इनर व्हील क्लब की प्रधान रजता महाजन ने आज देते हुए वताया कि 20 सितंबर 2026 को अमृतसर ( पंजाब ) में इनर व्हील क्लब की ऑल इंडिया स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक वीरजलि आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में इनर व्हील की इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एमआर एस इंगेलोग व्यधाम ने बैठक की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की l इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 307 की प्रेसिडेंट डॉ. जैस्मिन गिल ने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट का गर्मजोशी से स्वागत किया। रजता महाजन ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा जो भी इस बैठक में क्लब को जागरूक करने के लिए संदेश दिए उनको धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा l इस कार्यक्रम में देशभर से इनर व्हील क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।इनर व्हील क्लब नूरपुर इनर व्हील क्लब की ओर से प्रधान रजता महाजन. सोनिया महाजन , सुदेश राणा , राधा सूदन ने बैठक में भाग लेकर क्लब का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में इनर व्हील की विभिन्न सेवा गतिविधियों और संगठन को आगे बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

