Reading: सुझांता पंचायत के वार्ड नंबर 4 और 5 में ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेने मौके पर पहुंचे

सुझांता पंचायत के वार्ड नंबर 4 और 5 में ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेने मौके पर पहुंचे

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर के बेटे विधायक रणबीर सिंह निक्का नूरपुर से विनय महाजन प्रदेश बीजेपी के विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का ने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुझांता के वार्ड नंबर 4 और 5 में पहुंचकर फोरलेन निर्माण कार्य के चलते ग्रामीणों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं का मौके पर जाकर जायजा लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को फोरलेन निर्माण के कारण आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले रास्ते और श्मशान घाट के रास्ते की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। दोनों रास्तों का निर्माण जल्द करवाने के की बात कही, ताकि ग्रामीणों और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।विधायक निक्का ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा l

उन्होंने कहा कि नूरपुर की जनता ने उन्हें काफी मतों से जीत कर विधानसभा में भेजा है और वह नूरपुर के बेटे हैं और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने लोगों की समस्या का समाधान मौके पर किया हैl उनका परिवार पहले भी सामाजिक सेवा में जनता में अग्रणी है

इसलिए नूरपुर के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रही है उन्होंने जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से की है ना किसी स्वार्थ के कारण किसी को परेशान नहीं किया चाहे कर्मचारी हो चाहे ठेकेदार हो चाहे डिपो होल्डर हो व चाहे व्यापारी हो lइस अवसर पर पंचायत प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान रिंकू ठाकुर सहित पंचायत के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!