Reading: हमूदाबाद–सिधौली रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मिली नई गति, विधायक आशा मौर्य ने जताया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार

हमूदाबाद–सिधौली रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मिली नई गति, विधायक आशा मौर्य ने जताया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार

RamParkash Vats
2 Min Read


महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद–सिधौली रेलवे लाइन पर लंबे समय से बंद पड़े रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पुनः गति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर आवश्यक एनओसी (NOC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य दोबारा शुरू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

VIEDO :

विधायक आशा मौर्य ने बताया कि महमूदाबाद क्षेत्र की जनता की इस महत्वपूर्ण समस्या को लेकर उनके द्वारा लगातार केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समक्ष पत्राचार कर रेलवे ओवरब्रिज का कार्य पुनः शुरू कराने का अनुरोध किया जाता रहा है।

विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से आवश्यक एनओसी उपलब्ध कराकर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराने की पहल की गई है

उन्होंने इस पहल के लिए महमूदाबाद की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के सुगम आवागमन, सुविधा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आशा मौर्य ने कहा कि महमूदाबाद की जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सरकार के समक्ष उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा, “जनता का विश्वास—मेरी जिम्मेदारी और महमूदाबाद का विकास—मेरा संकल्प है।”

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!