Reading: *जल्दी ही देहरा को केंद्रीय विश्वविद्यालय का तोहफा मिलने का दावा अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सांसद *

*जल्दी ही देहरा को केंद्रीय विश्वविद्यालय का तोहफा मिलने का दावा अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सांसद *

RamParkash Vats
4 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

नूरपुर प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा में लंबे समय से केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का इंतजार कर रहे लोगों को लेकर हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने क्षेत्र वासियों के दिलों पर मलहम लगा करके एक बार फिर आश्वासन दिया चि कॉल से चली आ रही इस समस्या का समाधान किया जाएगाl उन्होंने आज देहरा-हरिपुर में आयोजित भाजपा के स्वागत समारोह में इस बात का उल्लेख के करते हुए कहा कि दिवाली पर केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा को जनता को समर्पित हो जाएगाl हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि देहरा की जनता ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए वर्षों तक इंतजार किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के श्रेय का विषय नहीं,बल्कि क्षेत्र की जनता के लिए इस समस्या का समाधान गैर राजनीतिक नजरिये से आज के दौर में आवश्यक हैl सड़क निर्माण को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि देहरा क्षेत्र में चल रहे कई सड़क कार्यों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भूमिका है और इन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जो व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार चला रहे हैं उनका कार्य सिर्फ 5 साल का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं को प्रमुखता देना रहा है l उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री का चुनावी क्षेत्र है फिर उन्होंने इस मामले में जनहित में क्यों नहीं कार्य किया? सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि सड़क कार्यों की शिलान्यास एवं उद्घाटन पट्टिकाओं पर सांसद और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री के नाम नहीं रखे जा रहे तथा उन्हें कार्यक्रमों में भी आमंत्रित नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी एक दल के नहीं, बल्कि जनता के होते हैं और इनमें राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए चाहिए l ठाकुर ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसी एक मुख्यमंत्री की उपलब्धि नहीं, बल्कि केंद्र सरकार और छह राज्यों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सवाल उठाया कि हर विकास कार्य का श्रेय लेने की इतनी जल्दी मुख्यमंत्री को क्यों रहती है? अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि किशाऊ परियोजना को लेकर 15 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता हुआ है। परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परियोजना की लगभग 90 प्रतिशत वित्तीय जिम्मेदारी केंद्र सरकार और शेष 10 प्रतिशत भागीदार राज्यों द्वारा वहन किया जाएगा l आधिकारिक जानकारी के अनुसार किशाऊ परियोजना से करीब 97 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई तथा लगभग 1,476 मिलियन यूनिट स्वच्छ जलविद्युत उत्पादन का प्रावधान है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!