न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन के आग्रह पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजकीय आर्य कॉलेज नूरपुर में एमए ( अंग्रेजी) , एमए ( इतिहास) व एमए ( भूगोल) की कक्षाएं शुरू करने की मंजूरी प्रदान की है l इतना ही नहीं नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने खज्जियां गोसदन के विस्तार के लिए 40 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।
नीति महाजन को मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र लिखकर यह सूचित किया गया है। नूरपुर कॉलेज में एमए की कक्षाएं शुरू होने की सूचना मिलते ही विधानसभा क्षेत्र में में खुशी की लहर दौड़ गई। नीति महाजन ने नूरपुर कॉलेज में एमए कक्षाएं शुरू करने की मंजूरी देने व खज्जियां गोसदन के विस्तार के लिए 40 लाख रुपये जारी करने के लिए नूरपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि अब इलाकों के बच्चों को अपने घर द्वार पर उच्च शिक्षा मुहैया होगी व खज्जियां गोसदन का विस्तार होने से शहर को बेसहारा जानवरों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन का इस विषय में नूरपुर के विकास को लेकर काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन्होंने चिरकाल से चली आ रही इस समस्या का समाधान सरकार से करवाया हैl शहर के विकास में पहले भी आर के महाजन परिवार का पूरा योगदान रहा है l

