Reading: *पुलिस थाना नूरपुर 08.16 ग्राम चिट्टा बरामद दो आरोपी मोके पर गिरफ्तार *

*पुलिस थाना नूरपुर 08.16 ग्राम चिट्टा बरामद दो आरोपी मोके पर गिरफ्तार *

RamParkash Vats
2 Min Read


न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
इस मामले में एडिशनल एसपी डी सी वर्मा नूरपुर ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम जसूर क्षेत्र में गश्त पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पुराना बस स्टैंड जसूर स्थित रैन शेल्टर के समीप स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की विधिवत चेकिंग की। तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 08.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गयाl जिसे प्राथमिक पूछताछ के अनुसार बाहरी क्षेत्र से लाया गया था।आरोपियों का विवरण इस प्रकार से राहुल तथा एक अन्य आरोपी
दोनों आरोपियों को हिरासत मे लेकर मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में एन डी &पीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत प्राथमिकी संख्या 232/2026 दर्ज की गईं है l**
*उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान नूरपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। इससे पहले अंतरराज्यीय रूट पर चलने वाले एक सरकारी बस चालक को 3.700 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित पकड़ा गया है, जबकि उक्त दोनों मामलों में कुल 18.78 ग्राम चिट्टे को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई *

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!