Reading: मिशन-2027 को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

RamParkash Vats
3 Min Read


नूरपुर प्रदेश के बीजेपी नगरोटा सूरियां मंडल की बैठक में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने उनके शिरकत करते हुए आज कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर संगठन मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओ को पार्टी संगठन मजबूत करने की नसीयत दी l बैठक पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल के सभी 34 बूथों के अध्यक्षों व महामंत्रियों सहित बड़ी संख्या में आज पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक का शुभारंभ पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री, मंडल उपाध्यक्ष राजेश्वर हैप्पी सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।सुरेश चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियां आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की l

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश चंदेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है l चंदेल ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच बदलाव की भावना दिखाई दे रही है और कार्यकर्ताओं को इसी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में बदले की भावना से बदली-बदली तथा कार्यालयों को इधर-उधर किए जाने से जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों को स्थानांतरित किए जाने तथा कथित बदला-बदली के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया।

कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर व उनके समर्थक नजर नहीं आए जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है कैसे भाजपा एकजुट होगी ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में ऐसी चर्चाएं क्षेत्र में चर्चित हैं

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!