Reading: ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार*

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार*

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन :ब्राह्मण सभा नूरपुर (पंजीकृत) की मासिक बैठक विनय गली स्थित भगवान परशुराम भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष इंद्र पाल शर्मा द्वारा की गई। इस बैठक के दौरान सभा द्वारा पूर्व में चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और साथ ही आगे के कार्यक्रमों व गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इनमें सभा भवन की मुरम्मत, पेंट, टी बी रोगियों के लिए राशन किटों का प्रबंध करने, स्वर्ण आयोग के गठन का समर्थन करने सहित अन्य गतिविधियों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। सभा द्वारा नूरपुर को जिले का दर्जा देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाने को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के दौरान विशेष रूप से आइडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन नामक संस्था के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान पर प्रमुखता से बात रखी गई। सभा के अध्यक्ष इंद्र पाल शर्मा सहित सभी सदस्यों ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभा की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में प्रधान इंद्र पाल शर्मा, वरिष्ठ उप-प्रधान राकेश कुमार शर्मा, वित्त सचिव राजिंद्र दत्ता, मुख्य सलाहकार मनमोहन शर्मा, आइडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राहुल शर्मा, संयुक्त सचिव मनोहर लाल शर्मा, सुरेन्द्र मोहन शर्मा, विजय शर्मा, मोहिंदर पाल शर्मा, राहुल शर्मा, दविंदर पाल शर्मा, राकेश शर्मा, ईश्वर दत्त शर्मा, डॉक्टर विपुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!