Reading: जनता के बीच पहुँचकर समस्याओं का समाधान करवाना ही जनसेवा का संकल्प. निक्का

जनता के बीच पहुँचकर समस्याओं का समाधान करवाना ही जनसेवा का संकल्प. निक्का

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर माननीय विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का ने आज ग्राम पंचायत ममूह गुरचाल के गाँव सनोह एवं सुवाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र में आ रही समस्याओं की जानकारी ली तथा विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर जायजा लिया।ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गाँव से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक कार्यों को रखा।

विधायक रणबीर सिंह निक्का ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल जनता की समस्याएँ सुनना नहीं,

बल्कि जनता के बीच पहुँचकर समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए धरातल पर काम करना ही मेरा उद्देश्य हैl नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार के समान है और क्षेत्र के प्रत्येक गाँव का विकास तथा लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना, क्षेत्र की जरूरतों को समझना और विकास कार्यों को गति देना ही सच्ची जनसेवा है।इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सदस्य एवं ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!