Reading: *हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा

*हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

नूरपुर देश की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एक प्रेस नोट में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा स्थित धर्मशाला माननीय आर. मिहुल शर्मा ने देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में लगभग 15,000 मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई एवं निस्तारण हेतु रखा गया है। इनमें बैंक से संबंधित मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग के मामले, पूर्व-मुकदमेबाजी (Pre-Litigation) तथा न्यायालयों में लंबित मामले शामिल हैं।यदि कोई व्यक्ति मुकदमा दायर होने से पहले संबंधित व्यक्ति अथवा विभाग के साथ समझौता करना चाहता है,

तो वह संबंधित न्यायालय/विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष आवेदन कर सकता है।संपर्क के लिए महत्वपूर्ण नंबर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा स्थित धर्मशाला 01892222370उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, धर्मशाला: 01892-222018 उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, कांगड़ा: 01892-264808 उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, देहरा: 01970-233599 उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, पालमपुर: 01894-231614उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, नूरपुर: 01893-220770उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, बैजनाथ: 01894-262477उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, ज्वाली : 01893-264307उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, इंदौरा: 01893-241210 है l यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या ऑनलाइन भेजना चाहता है, तो वह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है अथवा हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकता है।12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित तथा पूर्व-मुकदमेबाजी से जुड़े मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र निपटाने का अवसर मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!