Reading: हिन्दी दिवस के उपलक्ष में चल रहे पखवाड़े के समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन*

हिन्दी दिवस के उपलक्ष में चल रहे पखवाड़े के समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन*

RamParkash Vats
3 Min Read

हिन्दी दिवस के उपलक्ष में चल रहे पखवाड़े के समापन समारोह का कार्यक्रम आज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ अनिल कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया।इस कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया।

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

उसके उपरांत हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित डॉ॰ ओम प्रकाश शर्मा जी का “हिंदी एवं पहाड़ी बोलियां :एक विमर्श” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया । अपने व्याख्यान में डॉ॰ ओम प्रकाश शर्मा ने बच्चों को हिंदी भाषा के उद्भव और विकास के ऊपर मार्गदर्शन दिया।

साथ ही उन्होंने हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी को भी विश्व की सबसे वैज्ञानिक लिपि बताते हुए इसकी समृद्धि के बारे में बच्चों को ज्ञान प्रदान किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के बच्चों ने मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया और साथ में महाविद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार विरोधी एक नुक्कड़ नाटिका का आयोजन भी किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ अनिल कुमार ठाकुर जी ने बच्चों को अपने बधाई संदेश में कहा कि इस तरह से आप लोग छोटे-छोटे मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देकर अपने आप को एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में स्थापित कर सकते हैं। उनका कहना है की शुरुआत से ही शुरू होकर लोग ऊंची ऊंची जगह पर पहुंचते हैं। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों से कहा कि यदि वह चाहे जीवन को अपने तरीके से बदल सकते हैं, बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा की मेहनत से ही सारी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित सहायक आचार्य रीमा ने भी बच्चों को संबोधित किया और उन्हें बधाई संदेश दिया। उन्होंने न केवल बच्चों को बधाई संदेश दिया अपितु महाविद्यालय के हिंदी विभाग को भी पूरी तरह से सराहा। हिंदी विभाग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के साप्ताहिक कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं और वह भी अपनी भाषा और संस्कृति को लेकर अगर कार्यक्रम किया जाए तो वह तो विलक्षण ही होता है। इस कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 बच्चों ने भाग लिया और अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे काव्य प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विभाग के आचार्य डॉ॰ अनिल कुमार ने सबको बधाई देते हुए सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर और रोहित कुमार और सहायिकाचार्य मधुबाला भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!