Reading: महमूदाबाद सीओ के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, पत्रकारों ने किया सम्मान

महमूदाबाद सीओ के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, पत्रकारों ने किया सम्मान

RamParkash Vats
4 Min Read

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने अंगवस्त्र, माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद, सीतापुर:महमूदाबाद सर्किल में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर बुधवार को ब्लू बर्ड कैफे, निकट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, महमूदाबाद में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की महमूदाबाद इकाई के तत्वावधान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने सीओ के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति आत्मीय भावनाएं व्यक्त कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव को अंगवस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान पुलिस और पत्रकारिता जगत के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में उनका सहयोगात्मक रवैया भी सराहनीय रहा।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन किसी अधिकारी की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, कार्यशैली और आमजन के साथ उसके संबंधों से बनती है। उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने महमूदाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ किया। पत्रकारों के साथ उनका व्यवहार हमेशा सम्मानजनक और सहयोगपूर्ण रहा, जिससे पुलिस और मीडिया के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूती मिली।
अनुज जैन ने कहा कि लगभग दो वर्ष का कार्यकाल किसी भी अधिकारी के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान यदि अधिकारी अपनी कार्यशैली से जनता, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक पहचान बनाने में सफल रहता है, तो उसका स्थानांतरण होने के बाद भी उसकी यादें लोगों के बीच बनी रहती हैं। उन्होंने श्रीवास्तव के आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह जहां भी रहें, अपनी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से नई पहचान स्थापित करें।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर संतोष पाण्डेय, डॉ. अनिकेत वर्मा (रामा हॉस्पिटल, लखनऊ), रामनिवास गुप्ता, आदित्य कुमार एवं अभय ठाकुर ने भी माल्यार्पण एवं उपहार भेंट कर सीओ को सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए आलोक आजाद, संतोष पाण्डेय, दानिश हाशमी सहित अन्य वक्ताओं ने सीओ श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है, लेकिन अधिकारी का सरल व्यवहार, कार्य के प्रति निष्ठा और लोगों के साथ बनाए गए आत्मीय संबंध लंबे समय तक याद रहते हैं।

उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सचिव रामनिवास गुप्ता ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सीओ श्रीवास्तव का कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा। पत्रकारों के साथ उनका सहयोगात्मक व्यवहार सकारात्मक संवाद का आधार बना रहा।
इस अवसर पर दानिश हाशमी, मो. तुफैल, अभय ठाकुर,अदित्य कुमार वर्मा,धर्मेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र वर्मा, मनोज पासवान,मो0आरिफ खान, जसवंत, मो. इकराम अंसारी, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!