Reading: मलेंद्र राजन ने इंदौरा क्षेत्र को समर्पित किया आधुनिक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का नया ग्राउंड

मलेंद्र राजन ने इंदौरा क्षेत्र को समर्पित किया आधुनिक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का नया ग्राउंड

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर प्रदेश की विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने आज नादौन और इंदौरा में आयोजित दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नादौन के सूर्यवंशी राम लीला क्लब और कृष्ण रामलीला क्लब इंदौरा उन्होंने दोनों स्थानों पर क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।विधायक ने इंदौरा में 15 लाख की लागत से निर्मित भव्य ग्राउंड क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह मैदान क्षेत्र में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध करवाएगा। इस ग्राउंड में दशहरा उत्सव का आयोजन होने से क्षेत्रवासियों को सामूहिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिला है,

जो भविष्य में भी विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि ग्राउंड को और अधिक भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही, ग्राउंड के साथ लगते तालाब का भी सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा सके।
विधायक ने कहा कि दशहरा सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने रामलीला क्लबों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरिंदर ठाकुर, डीएसपी संजीव यादव,इंदौरा थाना प्रभारी आशीष पठानिया, सूर्यवंशी रामलीला क्लब के प्रधान आकाश कटोच, पूर्व प्रधान भूपाल कटोच, वर्तमान प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य परवीन कुमार, मनोहर सिंह, कुलदीप शर्मा, अनिल कटोच, कृष्णा रामलीला क्लब इंदौरा के प्रधान सुमित चंद्र शर्मा, उमाकांत सुदन, सुदर्शन सिंह, संदीप कटोच, रंजीत कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!