Reading: दिशा बैठक धर्मशाला में विधायक बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का नूरपुर ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे जनहित मे उठाये*

दिशा बैठक धर्मशाला में विधायक बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का नूरपुर ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे जनहित मे उठाये*

RamParkash Vats
3 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा के माननीय सांसद श्री राजीव भारद्वाज ने की। यह जानकारी एक प्रेस नोट में विधायक रणवीर सिंह निक्का के कार्यालय मे पीआरओ अनिल प्रजापति द्वारा दी गई है l प्रेस नोट में बताया गया कि बैठक में विधायक निक्का ने जौंटा के 24 मील क्षेत्र में एन एच निर्माण कार्य के दौरान पालिन गांव में हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से इसका शीघ्र समाधान करने की मांग रखी।

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

विधायक के हस्तक्षेप के बाद इस अवसर पर एन एच अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर नुकसान को दुरुस्त करने का धरातल पर आश्वासन दिया गयाl विधायक ने जल शक्ति विभाग से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों से संबंधित जिन विकास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं उन्हें जल्द शुरू कर निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए।विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को उचित मंच पर उठाना उनकी प्राथमिकता है।

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और संबंधित विभागों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनता के हितों की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा और नूरपुर के विकास से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। निक्का ने कहा कि वह नौटंकी की राजनीति नहीं करते हैं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर कार्य करते हैं आश्वासन नहींl *क्षेत्र में लोगों का कहना है कि आखिरकार धर्मशाला में आयोजित दिशा बैठक में जिसकी शिरकत कांगड़ा चम्बा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज कर रहे थे उसमें नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने अफसरो को अपना विराट रूप दिखाकर अपने उन विरोधियों को पटखनी दे डाली जो लोगों को सोशल मीडिया मे गुमराह कर रहे हैं कि नूरपुर का विकास 4 साल में हुआ ही नहीं l *

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!