Reading: अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

RamParkash Vats
2 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय विनय महाजन


नूरपुर अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज झंगराड़ा स्थित मिनर्वा ग्रुप ऑफ कॉलेजिज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक मलेंद्र राजन ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।जगत नारायण जी के जीवन और योगदान को याद करते हुए विधायक ने कहा कि लाला जगत नारायण जी निर्भीक पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे,

जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपने विचारों एवं लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी समाज को निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक सेवा के आयोजन उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास हैं। विधायक ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

विधायक ने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।इस अवसर पर डीएसपी संजीव यादव, मनोहर सिंह, नरेंद्र शर्मा, विजेंद्र पठानिया, सूरज चौधरी तथा रणजीत कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!