Reading: **पानी का वॉटर कूलर जनता को आज समर्पित कर दिया है बहुत चर्चित पंचायत कोपड़ा मे विधायक रणवीर सिंह निक्का ने **

**पानी का वॉटर कूलर जनता को आज समर्पित कर दिया है बहुत चर्चित पंचायत कोपड़ा मे विधायक रणवीर सिंह निक्का ने **

RamParkash Vats
3 Min Read

अगर गांव की और भी कोई समस्या है मुझे बेटा समझ करके बताएं मैं उसका समाधान अवश्य करूंगा क्योंकि हमारे परिवार का पहले भी यही मकसद था कि हमारे बुजुर्ग लोगों की सेवा करते थे और आज हम भी उनके पद चिन्हो पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे हैंl

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

नूरपुर विधानसभा क्षत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कोपड़ा के गांव भटका में शिव मंदिर के पास (मैन रोड) पर क्षेत्र वासियों की मांग पर गर्मियों के दिनों में एक पानी का वॉटर कूलर जनता को आज समर्पित कर दिया है l

कोपड़ा पंचायत में पहुंचने पर भाजपा विधायक निक्का का लोगों ने किया भव्य स्वागतl मौके पर मौजूद लोगों ने माननीय नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का द्वार लगवाऐ गए पानी के वाटर कूलर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पहले विधायक हैं जिन्होंने इस गांव की समस्या का समाधान किया हैl

इस मामले में विधायक रणवीर सिंह निक्का का कहना है कि हम धरातल पर लोगों की सेवा करते हैं आश्वासन नहीं देते हैं उसे दिन पहले गांव का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पास आया था इस मामले को लेकर उन्होंने आज लोगों का सपना सरकार कर दिया है l इस मौके पर लोगों से आह्वान किया

अगर गांव की और भी कोई समस्या है मुझे बेटा समझ करके बताएं मैं उसका समाधान अवश्य करूंगा क्योंकि हमारे परिवार का पहले भी यही मकसद था कि हमारे बुजुर्ग लोगों की सेवा करते थे और आज हम भी उनके पद चिन्हो पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे हैंl आज जनता धरातल पर काम देखते हैं वह समय चला गया चुनाव के वक्त वोट लेने के लिए लोगों की समस्या का समाधान किया जाता रहा लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि वोटर बहुत जागरूक हो गया है l

उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरा मकसद राजनीति करना नहीं विधायक के रूप में अभी तो लोगों की सेवा करना है इसलिए उन्होंने विपक्ष के लोगों से भी या आग्रह किया है की विकास कार्यों में कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए जब समय आएगा हम खुद राजनीति करेंगे l हिमाचल प्रदेश के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में रणवीर सिंहनिक्का पहले भाजपा के विधायक हैं जिन्होंने सबसे अधिक लीड लेकर सभी विधायकों का रिकॉर्ड तोड़ा है अगर हमारे काम ठीक होंगे तो जनता हमें आशीर्वाद देगी हम नौटंकी में विश्वास नहीं करते हैं l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!