संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा | चीफ ब्यूरो — विनय महाजन | दिनांक: 04-09-2026
नूरपुर में अयोजित राज्य स्तरीय जन्माष्टमी का पर्व का पहला दिन वड़े धूमधाम से मनाया गयाl मुख्य अतिथि में सबसे पहले नगर परिषद में जाकर स्व आर के महाजन की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने स्व आर के महाजन को नूरपुर शहर के विकास का मसीहा बताया काफी समय तक नगर परिषद में अध्यक्ष के पद के रूप में कार्य किया है उनके द्वारा कार्रवाई के विकास कार्यों को नहीं बुलाया जा सकता वहीं उनकी धर्मपत्नी कृष्णा महाजन की नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी है l और आज उनके परिवार की बहू नीति महाजन इस पद पर विराजमान है l यह बड़े सौभाग्य की बात है l इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर नूरपुर के अटल स्टेडियम के लेकर श्री बृजराज स्वामी मंदिर तक बैंडबाजों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसकी अगवाई विधानसभा अध्यक्ष ने की।इस मौके पर पूर्व विधायक अजय महाजन भी मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने श्री बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर विधानसभा सिंह अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्य स्तरीय जन्माष्टमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई- शुभकामनाएं दी और उनकी सुख-समृद्वि की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री बृजराज स्वामी मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है और यह देश का इकलौता इस मंदिर है यहां भगवान श्री कृष्ण संग मीरा बाई की मूर्ति स्थापित है।उन्होंने किले के कच्चे रास्ते पर पूछे प्रश्न के बारे कहा कि इस कच्चे रास्ते को पक्का करवाने के लिए और अन्य कमियों को दूर करने बारे मुख्यमंत्री से बात करेंगे साथ ही केंद्र सरकार से भी इस मामले को उठाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है।इस मौके पर मंदिर कमेटी द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर वन निगम के निदेशक योगेश महाजन, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा व नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन व सभी नगर पार्षद व पूर्व पार्षद गौरव महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

