Reading: जन्माष्टमी पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का, श्री बृजराज स्वामी मंदिर में टेका माथा

जन्माष्टमी पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का, श्री बृजराज स्वामी मंदिर में टेका माथा

RamParkash Vats
2 Min Read

भारी भीड़ के बीच दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा | चीफ ब्यूरो — विनय महाजन | दिनांक: 04-09-2026

नूरपुर। प्रदेश स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर नूरपुर स्थित ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिमाचल प्रदेश सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का और कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी अपने समर्थकों के साथ श्री बृजराज स्वामी मंदिर पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक साथ मंदिर में माथा टेककर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों सहित श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मंदिर परिसर में इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर परिसर में जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्हें जन्माष्टमी की बधाई दी। दोनों नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों और नूरपुर क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रदेश स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर नूरपुर में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। धार्मिक आस्था और उत्सव के रंग में पूरा नूरपुर कृष्णमय नजर आया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!