Reading: पलवल में पुनर्जन्म का दावा: बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में पहुंचा 25 वर्षीय युवक

पलवल में पुनर्जन्म का दावा: बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में पहुंचा 25 वर्षीय युवक

RamParkash Vats
2 Min Read

पलवल/होडल सूत्र: हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र के गांव मित्रोल में पुनर्जन्म और आस्था से जुड़ा एक मामला चर्चा में है। समाचार रिपोर्टों के अनुसार 85 वर्षीय चमेली देवी के अंतिम संस्कार में 25 वर्षीय आकाश पहुंचा और उसने दावा किया कि वह पिछले जन्म में चमेली देवी का पति मास्टर हीरालाल था।
रिपोर्टों के मुताबिक मास्टर हीरालाल की 18 जनवरी 1987 को सड़क हादसे में मृत्यु हुई थी। बताया गया है कि वह अपने बड़े बेटे जोगेंद्र सिंह के साथ साइकिल पर लौट रहे थे, तभी एक बस की चपेट में आ गए। हादसे में हीरालाल की मौत हो गई, जबकि जोगेंद्र घायल हुए।
परिवार के अनुसार आकाश का जन्म वर्ष 2001 में राजस्थान के भरतपुर जिले के बड़ेसरा गांव में हुआ। बताया जाता है कि करीब चार वर्ष की उम्र से ही वह अपने कथित पूर्व जन्म से संबंधित बातें करने लगा था। परिवार का दावा है कि वर्ष 2006 में आकाश मित्रोल पहुंचा और वहां उसने हीरालाल के परिवार के सदस्यों तथा घर से जुड़ी कई चीजों को पहचान लिया।
रिपोर्टों के अनुसार चमेली देवी का निधन 15 अगस्त को हुआ। उनके बेटे जोगेंद्र सिंह को जब आकाश की जानकारी थी, तब उसे निधन की सूचना दी गई। इसके बाद आकाश अंतिम संस्कार में शामिल होने मित्रोल पहुंचा।
आकाश के वर्तमान जीवन के बारे में भी रिपोर्टों में बताया गया है कि वह UPSC की तैयारी कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!