Reading: शुभम का शव मिलने के 22 घंटे बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम

शुभम का शव मिलने के 22 घंटे बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम

RamParkash Vats
2 Min Read

शुभम पुत्र चंदर सैन 19 अगस्त को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। 20 अगस्त को परिजनों ने थाना संगड़ाह में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

संगड़ाह, 22 अगस्त। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से 19 अगस्त को लापता हुए 22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी का शव बीते कल संगड़ाह के साथ लगते जंगल से करीब दोपहर 3 बजे बरामद किया गया। शव मिलने के लगभग 22 घंटे बाद फॉरेंसिक जांच टीम के मौके पर पहुंचने को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र चंदर सैन 19 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद 20 अगस्त को परिजनों ने थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। लगातार तलाश के दौरान बीते कल स्थानीय लोगों ने जंगल में एक शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही संगड़ाह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि, फॉरेंसिक टीम के करीब 22 घंटे बाद पहुंचने से परिजन चिंतित हैं और मामले की जांच में किसी भी तरह की देरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

ग्राम पंचायत अंधेरी के पूर्व प्रधान जगत सिंह ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच जरूरी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!