Reading: डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से संस्था के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से संस्था के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र शिमला से चीफ ब्यूरो कपिल शर्मा

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्थासेवा • सहयोग • जागरूकता • पर्यावरण संरक्षण

नाहन/सिरमौर:-मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने आज सिरमौर की उपायुक्त श्रीमती प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी।

प्रतिनिधिमंडल ने नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, प्लास्टिक हटाओ अभियान, शिक्षा सहयोग, स्वास्थ्य जागरूकता तथा समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया।संस्था की ओर से संचालित “खुशियों का बैंक” के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों को कपड़े, शिक्षा सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने तथा “खुशियों का सहारा” के तहत जरूरतमंद बच्चों की सहायता संबंधी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।इसके अलावा “एक पेड़ मां के नाम”, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे अभियानों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

संस्था ने भविष्य में सिरमौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनहित एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई।उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि “मेरा गांव मेरा देश एक सहारा” भविष्य में भी समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्थासेवा • सहयोग • जागरूकता • पर्यावरण संरक्षण

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!