Reading: संगड़ाह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षव स्थानीय विनय कुमार ने जताया शोक

संगड़ाह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षव स्थानीय विनय कुमार ने जताया शोक

RamParkash Vats
2 Min Read
हिमाचल प्रदेश | जिला सिरमौर उपमंडल संगड़ाह

संगड़ाह 13 अगस्त:श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संगड़ाह के गतलोग गांव के समीप 11 अगस्त कि रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पार्टी के कार्यों के सिलसिले में दिल्ली दौरे पर हैं। वहां से ही उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया।विनय कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि “संगड़ाह स्थित गतलोग गांव के पास हुआ यह हादसा बेहद हृदयविदारक है। इस भीषण दुर्घटना में 4 लोगों के निधन तथा चालक सहित 9 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

“उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति दें। हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।”उल्लेखनीय है कि यह हादसा गत मध्यरात्री संगड़ाह अस्पताल से डेडबॉडी लेकर अरलू जा रही बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ था।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!