Reading: महमूदाबाद में परंपरागत जुलूस-ए-अरबाईन अकीदत और गमगीन माहौल में संपन्न

महमूदाबाद में परंपरागत जुलूस-ए-अरबाईन अकीदत और गमगीन माहौल में संपन्न

RamParkash Vats
1 Min Read

जुलूस में ऊँट, दुलदुल, अलम, ताबूत व ताज़िये शाही साज-सज्जा से सुसज्जित थे।

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदबाद-सीतापुर आज के दिन 6 अगस्त को कर्बला के शहीदों की याद में परंपरागत जुलूस-ए-चेहल्लुम वक्फ महाराजा साहब के तत्वावधान में मुवल्ली प्रोफेसर अली खान साहब (राजा महमूदाबाद) के नेतृत्व में दोपहर को किला महमूदाबाद से बरामद हुआ।

इस जुलूस में ऊँट, दुलदुल, अलम, ताबूत व ताज़िये शाही साज-सज्जा से सुसज्जित थे। जुलूस में सोज़ख्वानी व नौहाख्वानी अन्जुमन हैदरी, अन्जुमन सज्जादिया व अन्जुमन अब्वासिया कर रही थीं।अकीदतमंद स्याह लिबास में जुलूस में शामिल रहे।
सफर और समापन
जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ अपराह्न 3 बजे अमीरगंज स्थित कर्बला पहुँचा, जहाँ पर हज़ारों सोगवारों ने गम के माहौल में सरों पर हसीन बलन्द किया और ताबूत व ताज़िये सुपुर्द-ए-खाक किये।
प्रशासन का सहयोग एवं धन्यवाद
स्थानीय पुलिस प्रशासन जुलूस को सम्पन्न कराने में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहे। इस जुलूस के समापन पर मुवल्ली वक्फ महाराजा साहब और तमाम गाज़ियादारों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!