Reading: नगरपालिका कर्मचारी का शव घर में फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में हड़कंप

नगरपालिका कर्मचारी का शव घर में फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में हड़कंप

RamParkash Vats
1 Min Read

सूचना पर कोतवाल भानु प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में नगरपालिका परिषद के कर्मचारी जगत पुत्र श्रीकिशन, निवासी सुकईपुर, का शव उनके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर कोतवाल भानु प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News India Aaj Tak
रिपोर्ट: ANIJ KUMAR JAIN

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!