Reading: शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: ACSR एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: ACSR एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

RamParkash Vats
1 Min Read

शिमला SCB /Vijay samyal
शिमला पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज ACSR Aluminium Conductor Wire चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 क्विंटल ACSR एल्युमिनियम कंडक्टर वायर, चोरी की वारदात में प्रयुक्त वाहन तथा ₹40,000 नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच के दौरान तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बरामद सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिमला पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!