Reading: क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

प्रकाश इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महमूदाबाद के निष्पक्ष, संवेदनशील एवं जनहित के प्रति समर्पित क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आलोक वर्मा आज़ाद, डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. अशोक वर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पंडित संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रभूषण शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार अनुज जैन, समेश वर्मा, सरफराज, मिश्रिलाल वर्मा, गिरीश चंद्र वर्मा, राम किशुन गुप्ता, कन्हैयालाल, शिवेन्द्र पटेल, जीशान खान, सरताज नेता, रोहित वर्मा, विमलेश वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, कमल वर्मा, पुष्कर वर्मा, अनिल राज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनता के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं न्यायप्रिय अधिकारी बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!