Reading: हेपेटाइटिस और नशे के खिलाफ एकजुट हुआ नूरपुर, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

हेपेटाइटिस और नशे के खिलाफ एकजुट हुआ नूरपुर, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

RamParkash Vats
6 Min Read

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, एसपी इल्मा अफ़रोज़ बोलीं— नशा मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

नूरपुर, 28 जुलाई।NEWS INDIA AAJ TAK EDITOR RAM PARKASH VATS

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा द्वारा सिविल अस्पताल नूरपुर में जिला स्तरीय विश्व हेपेटाइटिस दिवस एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय बताए, वहीं पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस जिला नूरपुर की एसपी सुश्री इल्मा अफ़रोज़ (आईपीएस) मुख्य अतिथि तथा एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा (एचपीएस) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने क

******* हेपेटाइटिस क्या है………?******

हेपेटाइटिस (Hepatitis) यकृत (लिवर) में होने वाली सूजन (Inflammation) की बीमारी है। यह वायरस, अत्यधिक शराब के सेवन, कुछ दवाओं, विषैले पदार्थों या शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Autoimmune) के कारण हो सकती है। यदि समय पर जांच और उपचार न हो, तो यह बीमारी लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर या लिवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

हेपेटाइटिस के प्रमुख प्रकार

हेपेटाइटिस A – दूषित भोजन या पानी से फैलता है।

हेपेटाइटिस B – संक्रमित रक्त, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई या संक्रमित मां से नवजात शिशु में फैल सकता है।

हेपेटाइटिस C – मुख्य रूप से संक्रमित रक्त और संक्रमित सुई के माध्यम से फैलता है।

हेपेटाइटिस D – केवल हेपेटाइटिस B से संक्रमित व्यक्ति में होता हैहेपेटाइटिस क्या है?

सामान्य लक्षण

बुखार और थकान

भूख कम लगना

मतली या उल्टी

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द

आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया)

गहरे रंग का मूत्र

हल्के रंग का मल

बचाव कैसे करें?

स्वच्छ भोजन और शुद्ध पानी का सेवन करें।

हेपेटाइटिस A और B के टीके समय पर लगवाएं।

हमेशा नई या स्टरलाइज्ड सुई का उपयोग करें।

संक्रमित रक्त से बचें और केवल जांचा हुआ रक्त ही चढ़वाएं।

व्यक्तिगत सामान जैसे रेजर और टूथब्रश साझा न करें।

सुरक्षित यौन संबंध अपनाएं।

यदि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

*******************************************************************

डॉ. अनुपमा शर्मा ने कहा कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम “Hepatitis – Let’s Break It Down” पर प्रकाश डालते हुए समय पर जांच, टीकाकरण, उपचार और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में डॉ. आशीष कुमार ने हेपेटाइटिस बी एवं सी : बचाव, जांच एवं उपचार विषय पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि डॉ. दीपक डोगरा ने ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (OST) के माध्यम से नशे की लत से जूझ रहे लोगों के उपचार और पुनर्वास की प्रक्रिया समझाई।

पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं से गूंजा नशामुक्ति का संदेश

नर्सिंग एवं फार्मेसी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए “नशे को कहें ना—अपने भविष्य को बचाएँ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कामाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग नूरपुर, एबी कॉलेज ऑफ फार्मेसी पठानकोट तथा मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी इंदौरा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में श्रुति शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नितिका ठाकुर प्रथम रहीं। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी इल्मा अफ़रोज़ ने युवाओं को किया जागरूक

मुख्य अतिथि एसपी इल्मा अफ़रोज़ ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एएसपी धर्मचंद वर्मा ने सामुदायिक पुलिसिंग और जनभागीदारी को नशामुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सतीश पॉल, हेल्थ एजुकेटर अर्चना गुरंग, बीसीसी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र शर्मा, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेजों के शिक्षक-विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ ली।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!