स्वास्थ्य विभाग ने हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, टीकाकरण और उपचार की दी विस्तृत जानकारी

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलेला में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती सुषमा चौधरी ने की।इस दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुमन कुमारी ने ग्रामीणों को हेपेटाइटिस रोग के कारण, लक्षण, बचाव, समय पर जांच, टीकाकरण तथा उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षित जीवनशैली, समय पर जांच और आवश्यक टीकाकरण से हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावी ढंग से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान “हेपेटाइटिस को हराना है, भविष्य को सुरक्षित बनाना है” का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को बीमारी की रोकथाम के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान अनिल जरयाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनिया देवी, सीएचओ मोनिका, आशा कार्यकर्त्ताएँ, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताएँ तथा ग्राम पंचायत अमलेला के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हेपेटाइटिस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

