जर्जर सड़क पर हर दिन जोखिम भरा सफर,
क्षेत्रवासियों ने की तत्काल मरम्मत की मांगमहमूदाबाद का महत्वपूर्ण मार्ग बदहाल,
बरसात में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरागड्ढों में तब्दील हुई वीआईपी सड़क, प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग

महमूदाबाद (सीतापुर)राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
नगर में उपजिलाधिकारी आवास, क्षेत्राधिकारी आवास तथा पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री आवास को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आम नागरिकों, अधिकारियों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। इस मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से जनहित में सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो सके।

