Reading: भरमाड़ पंचायत में पंचायत गठन के बाद पहली ग्राम सभा ( आमइजलास) आयोजित, विकास को गति देने का लिया संकल्प

भरमाड़ पंचायत में पंचायत गठन के बाद पहली ग्राम सभा ( आमइजलास) आयोजित, विकास को गति देने का लिया संकल्प

RamParkash Vats
2 Min Read

HEAD OFFICE BHARMAR NEWS INDIA AAJ TAK EDITOR RAM PARKASH VATS

ब्लॉक ज्वाली के अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत भरमाड़ में पंचायत गठन के बाद पहली बार आम इजलास (ग्राम सभा) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। लगातार हो रही भारी

बारिश के बावजूद पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा इजलास के नियमों के अनुसार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ग्रामीणों की यह सहभागिता पंचायत के विकास के प्रति उनकी जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुरेश खट्टा ने की। इस अवसर पर उपप्रधान राजिन्द्र सिंह वुगा, तथा पंचायत के सभी वार्ड पंच उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक में पंचायत क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधान सुरेश खट्टा ने कहा कि नवगठित पंचायत के विकास के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!