NURPUR/ NEWS INDIA AAJ TAK RDITOR ,RAM PARKASH VATS
नगर परिषद नूरपुर के सभागार में वीरवार को आयोजित समारोह में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने नगर परिषद के सभी पार्षदों एवं अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास भी जताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद का नया नेतृत्व नगर के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर नगर के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, नगर परिषद के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

