Reading: भलेटा में भाजपा का वैचारिक प्रशिक्षण शिविर, सांसद से लेकर विधायक तक रहे मौजूद

भलेटा में भाजपा का वैचारिक प्रशिक्षण शिविर, सांसद से लेकर विधायक तक रहे मौजूद

RamParkash Vats
1 Min Read

भलेटा (जसूर)/05/07/2026/स्टेट चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

भलेटा (जसूर में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने लिया भागज्वाली, 5 जुलाई। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिला कार्यालय भलेटा (जसूर) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2027 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में फतेहपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक कौशल का विकास करना तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के प्रति उन्हें जागरूक करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इनमें कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज, ज्वाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर, भाजपा नेत्री परमजीत सिंह मनकोटिया, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का, भाजपा नेत्री मालविका पठानिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!