Reading: बाईं इंदौरियां में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.46 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

बाईं इंदौरियां में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.46 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

RamParkash Vats
3 Min Read

सूचना पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार तस्कर दबोचे, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

नूरपुर, 03 जुलाई 2026
न्यूज इंडिया आजतक EDITOR RAM PARKASH VATS VATS

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंदौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाईं इंदौरियां के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.46 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौरा थाना पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल के माध्यम से मादक पदार्थ की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काठगढ़-इंदौरा रोड पर बाईं इंदौरियां के समीप नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (एचपी-97ए-8273) को जांच के लिए रोका। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 17.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को मौके पर ही जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार उर्फ लब्बी (25 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार तथा नितिन कुमार उर्फ नन्नू (26 वर्ष) पुत्र बलविंदर, दोनों निवासी वार्ड नंबर-3, वीपीओ इंदौरा, पुलिस जिला नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना इंदौरा में मुकदमा संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी तथा इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें।

बाईं इंदौरियां में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.46 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!