
संगड़ाह, 3 जुलाई। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह एवं इसके अधीन उपमंडल क्षेत्र में भरे जाने वाले पशु मित्र के 9 पदों के लिए शारीरिक परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) आगामी 7 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक परीक्षा संगड़ाह-लुधियाना मार्ग पर किंकरी देवी पार्क के समीप स्थित हथौड़ा बाग खेल मैदान में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का पंजीकरण प्रातः 9:00 बजे से शुरू होगा। इसके उपरांत पहले महिला तथा फिर पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पशु मित्र के 9 पदों के लिए कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 103 पुरुष तथा 47 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित परीक्षा स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।

