Reading: सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, साजिश रचकर मजदूर की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, साजिश रचकर मजदूर की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर,SCB ANUJ KUMAR JAIN
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने अपने विरोधियों को झूठे हत्या के मुकदमे में फंसाने की साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली महमूदाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 232/2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस से संबंधित मामले में ग्राम ममरखापुर निवासी प्रकाश (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका अपने मौसेरे भाई पप्पू से पारिवारिक विवाद चल रहा था। वह चाहता था कि पप्पू और प्रेम को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया जाए। इसी साजिश के तहत वह लखनऊ में साथ मजदूरी करने वाले सुखराम को बहला-फुसलाकर महमूदाबाद ले आया। 24 जून 2026 की रात मोल्हेपुर गांव के पास पहले उसे अत्यधिक शराब पिलाई और जब वह नशे में सो गया तो चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चाकू और अन्य सामान झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू तथा उसकी तलाशी से 760 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी की कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी कराते हुए की गई।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना रामपुरकलां में चोरी का मुकदमा दर्ज है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, निरीक्षक अपराध अक्षय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बेगवान सिंह, कांस्टेबल दीपक गुर्जर एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार पाण्डेय की टीम शामिल रही।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!