सिरमौर,1:07:2026/जिला चीफ़ ब्यूरो कपिल शर्मा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष एवं श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के गृह क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए पंचायत समिति (BDC) संगड़ाह के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया।
अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित अनिला कुमारी ने 8 मत प्राप्त कर कांग्रेस समर्थित मंजू कुमारी को एक मत से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित दिनेश चौहान ने 9 मत हासिल कर कांग्रेस समर्थित राजेंद्र सिंह को 6 मतों पर रोकते हुए जीत दर्ज की।
इस परिणाम को संगड़ाह ब्लॉक की राजनीति में भाजपा की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। विशेष बात यह है कि यह जीत ऐसे क्षेत्र में मिली है, जिसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। ऐसे में पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। वहीं इस परिणाम के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
PCC अध्यक्ष विनय कुमार के गृह क्षेत्र में भाजपा का परचम, पंचायत समिति संगड़ाह पर किया कब्जा
Leave a comment
Leave a comment

