“किसानों की तरह दिव्यांगों को भी सम्मान निधि मिले” — बिन्दू मौर्या
न्यूज इंडिया आजतक
रिपोर्ट: SCB अनुज जैन MAHMUDABAD / SITAPUR
VIEDO
सीतापुर। आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के प्रबंधक एवं सचिव बिन्दू मौर्या ने दिव्यांगजनों की पेंशन में हो रही देरी पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जहां किसानों को पीएम सम्मान निधि की राशि समय पर उपलब्ध करा दी जाती है, वहीं दिव्यांगजनों और निराश्रितों को मिलने वाली पेंशन समय पर नहीं मिलती, जिससे दिव्यांग समाज में गहरा असंतोष है।
बिन्दू मौर्या ने कहा कि सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए दिव्यांगजनों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है, उसी प्रकार पूरे देश में “दिव्यांग सम्मान निधि” योजना लागू की जाए, ताकि दिव्यांगजनों को सम्मानजनक एवं समयबद्ध आर्थिक सहायता मिल सके।

बिन्दू मौर्या
उन्होंने कहा कि पेंशन में देरी के कारण बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई लोग पूरी तरह पेंशन पर निर्भर हैं और भुगतान में विलंब होने से आर्थिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तथा मानसिक तनाव जैसी गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं।
आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने सरकार से मांग की है कि दिव्यांगजनों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवनयापन को ध्यान में रखते हुए पेंशन व्यवस्था को नियमित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दिव्यांगों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की गई तो दिव्यांग समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा।

