महमूदाबाद से अनुज कुमार जैन की रिपोर्ट
सीतापुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 12 वर्षीय एक मासूम किशोरी को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। परिजनों की तलाश के बाद बच्ची गंभीर हालत में एक बंद बोरी के अंदर मिली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

SANKATIC
मामला ज PHOTOनपद सीतापुर के बिसवां थाना क्षेत्र का है, जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। काफी खोजबीन के बाद किशोरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक बंद बोरी के अंदर मिली।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों को जांच में लगाया गया है।इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अब सुनिए, इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने क्या जानकारी दी…
फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

