मानवाधिकार संरक्षण और जन-जागरूकता बढ़ाने पर हुई विशेष चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र
महमूदाबाद (सीतापुर)22/6/2026/राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, रमुआपुर, महमूदाबाद में मंडल अध्यक्ष लखनऊ राम भूषण पुजारी के महमूदाबाद प्रथम आगमन पर भव्य सम्मान एवं मनोनयन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर ने की।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राम भूषण पुजारी का संस्था का परिचय पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं मंडल अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर अनुज कुमार जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में तहसील संयोजक महमूदाबाद शिवदास एवं मंडल कार्यालय प्रभारी सुधीर कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखीमपुर खीरी सुशील कुमार को परिचय पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इनमें सर्वेश कुमार (जिला प्रभारी, सीतापुर), दीपक यादव (जिला महासचिव, सीतापुर), आनंद कुमार यादव (जिला अध्यक्ष, बाराबंकी), लवकुश यादव (जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ), कुंवर शिव सेवक त्रिवेदी (जिला उपाध्यक्ष, सीतापुर), राजेश कुमार (तहसील अध्यक्ष, महमूदाबाद), चंद्रभान सिंह (तहसील अध्यक्ष, सिधौली), शिवनाथ (ब्लॉक उपाध्यक्ष, पहला) एवं रामसागर (तहसील अध्यक्ष, सीतापुर) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में संस्था के उद्देश्यों, नियमों एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मानवाधिकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
समारोह का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मानवाधिकार संरक्षण और जन-जागरूकता बढ़ाने पर हुई विशेष चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र

