*महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री गणेश पूजन महोत्सव समिति के सफल निर्देशन में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आशा मौर्य उपस्थित रहीं। इसके अलावा उपजिलाधिकारी अंजलि सिंह, अधिशासी अधिकारी संतोष मौर्य, चंद्र भूषण शुक्ला, रितेश रस्तोगी, नीरज जैन, अतुल चित्रांश, प्रेमरत्न कटियार, संजीव जैन, मोहन प्रसाद बारी, देवेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, के.के. सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

योगाचार्य दीपक श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाचार्य ने उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लाभ बताते हुए इसे स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ। आयोजन की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

