Reading: नयी उड़ान फाउंडेशन के प्रयास रंग लाए, किडनी मरीज को मिली ₹60 हजार की सरकारी सहायता

नयी उड़ान फाउंडेशन के प्रयास रंग लाए, किडनी मरीज को मिली ₹60 हजार की सरकारी सहायता

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यज इंडिया आजतक,20 जून 2026/डेस्क न्यूज इंडिया आजतक राम प्रकाश वत्स

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय नयी उड़ान फाउंडेशन के सतत प्रयासों से जवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव डुगी, डाकघर चलवाड़ा निवासी संजीव कुमार पुत्र तारा चंद को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से ₹60,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। संजीव कुमार लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और आर्थिक तंगी के कारण उनके उपचार में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए नयी उड़ान फाउंडेशन के सदस्यों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाया। फाउंडेशन के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप कम समय में ही ₹60 हजार की सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई।

फाउंडेशन ने मरीज के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने, आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराने तथा संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के निरंतर प्रयासों के कारण सहायता राशि शीघ्र स्वीकृत होकर लाभार्थी तक पहुंच सकी।आर्थिक सहायता मिलने पर संजीव कुमार और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा नयी उड़ान फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सहायता कठिन समय में उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी तथा इलाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।📌 विशेष: सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित नयी उड़ान फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयास क्षेत्र में सराहना का विषय बने हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!